‘ला सेलिनास’ डोमिनिकन रिपब्लिक देश का एक गांव हैं। जहां कई लड़कियां 12 साल की उम्र में आते-आते लड़के में तब्दील होने लग जाती हैं। गांव के लोग इसे किसी अदृश्य शक्ति का साया मानते है। बड़े होने के बाद लड़कियों का जेंडर खुद ब खुद बदलने के इस रहस्य से वैज्ञानिक भी अभी तक नि:शब्द हैं। गांव को कई लोगो ने ‘श्रापित गांव’ घोषित किया हुआ हैं। इस तरह के बदलाव से गुजरने वाली लड़कियों को गांव के लोग ‘ग्वेदोचे’ कहकर पुकारते है।
लड़की पैदा होते ही पसर जाता है मातम
अबूझ बीमारी अथवा रहस्य से परेशान गांव के परिवार के लोग घर में लड़कियां पैदा होने पर घबराने लगे हैं। लड़की के जन्म पर उस परिवार पर मातम पसर जाता हैं। इस डर की वजह से गांव में लड़कियों की तादाद में भी काफी कमी आ गई हैं। समुद्र किनारे बसे इस गांव की आबादी करीब कुल 6 हजार तक हैं।
अचानक से लड़की बन जाती हैं लड़का
अजीब रहस्य की वजह से ये गांव दुनियाभर के शोधकर्ताओं के लिए रिसर्च का विषय बन चुका है। डॉक्टर्स कहते हैं कि ये बीमारी ‘आनुवंशिक विकार’ है। इस गांव में 90 में से 1 एक बच्चा इस बीमारी से ग्रसित होता है। जिन भी लड़कियों को ये बीमारी होती है, एक उम्र के बाद उनके शरीर में पुरूषों जैसे अंग बनने लगते हैं। साथ ही उनकी आवाज भारी होने लगती और शरीर में वो बदलाव आने शुरू हो जाते हैं जो धीरे-धीरे उन्हें लड़की से लड़का बना देते हैं।
यह भी पढ़े: बुर्का और हिजाब पर दिखाई दे रहा हैं समाज के उच्च लोगों का ‘दोगलापन’